{"_id":"67cdea97db39d6392a03c048","slug":"for-the-purity-of-the-examination-there-will-be-an-nta-branch-in-the-district-maharajganj-news-c-206-1-go11002-144336-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परीक्षा की शुचिता के लिए जनपद में होगी एनटीए शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परीक्षा की शुचिता के लिए जनपद में होगी एनटीए शाखा
Mon, 10 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की शाखा अब जनपद में भी होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव की ओर से डीएम व एसपी को पत्र जारी किया गया है। इसमें जनपद स्तर पर भी एनटीए की एक शाखा बनेगी जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी व सचिव पुलिस अधीक्षक होंगे।
सदस्य के रूप में डीआईओएस, डायट प्राचार्य, मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे। समिति का कार्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की शुचिता पुख्ता करने की होगी।
एनटीए के जिम्मे नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट), ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेई मेन्स) मिलिट्री नर्सिंग सर्विस सलेक्शन फॉर शॉर्ट सर्विस कमीशन, ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट बायोटेक्नोलॉजी (गेटबी) एंड बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीईटी) कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट,यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी नेट), नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड, सेंट्रल यूनिवर्सिटी रिक्रूटमेंट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
परीक्षा में प्रश्नपत्र सुरक्षा से लेकर आयोजन कराने तक की पूरी जिम्मेदारी होती है। अब इसका दायरा और बढ़ाते हुए राज्य स्तर का नोडल माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को बनाया गया है। जनपद स्तर पर इसके लिए शाखा बनाने की जिम्मेदारी अब यूपी बोर्ड ने जनपद वार शुरु कर दी है।