{"_id":"63b9c8fb0001f710597b89d7","slug":"football-lucknow-won-over-bahraich-maharajganj-news-gkp4635656107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : लखनऊ ने दो-शून्य से बहराइच को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : लखनऊ ने दो-शून्य से बहराइच को हराया
विज्ञापन
डीएवी नारंग घुघली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाती लखनऊ और बहराइच की टीम।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
फुटबाल : लखनऊ ने दो-शून्य से बहराइच को हराया
घुघली(महराजगंज)। कमलाकांत चतुर्भुज मिश्र अंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को फाइनल मैच में लखनऊ की टीम ने बहराइच को दो-शून्य से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मैच के पहले हॉफ में लखनऊ टीम के खिलाड़ी कमल ने 28वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को जीतने की कतार में खड़ा कर दिया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दूसरे हॉफ के अंतिम समय में लखनऊ के कमल ने दूसरा गोल दाग कर अपनी टीम को विजय दिला दी।
मैच का उद्घाटन चौकी प्रभारी अंकीत सिंह व अनिल त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह व सुरेश कुमार रूंगटा ने विजेता टीम के कप्तान विनीत को ट्रॉफी व 21 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। उपविजेता बहराइच के कप्तान कमाल को चौकी प्रभारी ने ट्रॉफी, 11 हजार का चेक व पुरस्कार दिया। मैन आफ द मैच बहराइच के अमृत तथा मैन आफ दी सीरीज का खिताब लखनऊ के कमल को मिला। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार रूंगटा, डॉ. भगवंत सिंह, बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, भरत शुक्ल, संदीप पांडेय, आशुतोष तिवारी, बद्रीश पांडेय, अजय जायसवाल, चंद्रमौली मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सिवान और मुजफ्फरपुर की टीमें फाइनल में
कोठीभार। अटैक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा के मैदान में आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मैच हुआ। सिवान व मुजफ्फरपुर की टीम प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में पहुंच गईं।
पहला सेमीफाइनल मैच हॉस्टल क्लब लखनऊ व रेल क्लब मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से लेकर मध्यांतर तक दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल मारने का प्रयास करते रहे, लेकिन गोल नहीं हो सका। मध्यांतर के बाद यही क्रम जारी रहा। मैच के अंतिम समय में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी नुरूद्दीन ने गोल मारकर टीम को 1-0 से जीत दिलाई।
दूसरा मैच गोरखा ब्वॉयज क्लब काठमांडो व यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच हुआ। मैच के 9वें मिनट में नेपाल के सेवी थापा ने गोल मारा। इसके बाद सिवान के उस्मान व बीरबल ने एक के बाद एक कर दो गोल मारा। मध्यांतर के बाद अंतिम क्षणों में नेपाल की ओर से एक गोल हुआ। मैच बराबरी पर आ गया। टाई ब्रेकर में सिवान ने 2-1 से मैच को जीत लिया। इस अवसर पर छेदी प्रसाद, विजय सिंह, सन्नी, शिबू बनारसी आदि मौजूद रहे।