फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Foods of Iron Pill After 1 hour of food

भोजन के एक घंटे बाद खिलाएं आयरन की गोली

Sun, 10 Mar 2019 12:32 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Foods of Iron Pill After 1 hour of food
भोजन के एक घंटे बाद खिलाएं आयरन की गोली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। राष्टीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को सदर बीआरसी में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें भोजन के एक घंटे बाद आयरन की गोली खिलाने सहित अन्य जरूरी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


डॉक्टर प्रज्ञानंद सागर ने बताया कि बच्चों को आयरन की गोली तोड़कर नहीं खिलानी चाहिए। गर्म दूध या चाय के साथ गोली नहीं दी जानी चाहिए। आयरन की गोली को एक गिलास सादे पानी से भोजन के एक घंटे बाद बच्चों को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को आयरन की गोली खिलाने से पहले शिक्षक खुद गोली खाएं, उसके बाद ही बच्चों को दें। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को आयरन की गोली दी जानी है। सह समन्वयक रेयाज अहमद ने शिक्षकों को साफ सफाई से भोजन करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया के कारण बच्चों को होने वाली परेशानी के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान अनीता, राजेंद्र वर्मा, अखिलेश पाठक, निधि ओझा, नईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed