फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Food department raids, 24 quintals of salty food sealed

Maharajganj News: खाद्य विभाग का छापा, 24 क्विंटल नमकीन सील

Fri, 13 Sep 2024 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 13 Sep 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Food department raids, 24 quintals of salty food sealed
महराजगंज। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने जनपद की तीन नमकीन निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। चार नमूना जांच के लिए लैब में भेज दिया। निर्माण नियमों में अनदेखी की आशंका में 24 क्विंटल 32 किलोग्राम नमकीन सील कर दिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की टीम ने चिउरहा रोड स्थित नमकीन की इकाई का निरीक्षण किया। नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद टीम ने जनपद के झनझनपुर में नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण कर नमकीन का एक नमूना लिया। निर्माण नियमों की अनदेखी (मिथ्या छाप) की आशंका में 11 क्विंटल 68 किलोग्राम नमकीन सील कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर रोड स्थित एक नमकीन इकाई पर खाद्य सुरक्षा की टीम ने नमकीन का एक नमूना लेने के साथ ही निर्माण नियमों की अनदेखी की आशंका में नमकीन का नमूना लिया। इस इकाई से भी मिथ्या छाप की आशंका में 12 क्विंटल 64 किलोग्राम नमकीन विक्रेता की अभिरक्षा में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. टीकाराम रावत ने बताया कि खाद्य निर्माण इकाइयों की सघन जांच की गई, जिसमें नमकीन के कुल चार नमूने लिए गए। 24 क्विंटल 32 किलोग्राम नमकीन सीलकर विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया। नमकीन का कुल अनुमानित मूल्य एक लाख 52 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed