{"_id":"6add15dc327c06685c060f7f","slug":"following-a-six-year-old-child-an-injured-woman-also-dies-in-a-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-187776-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे के बाद घायल महिला की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे के बाद घायल महिला की भी मौत
विज्ञापन
चिउटहां। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में पकड़ियार और चिउटहां के बीच बृहस्पतिवार रात पल्सर बाइक की टक्कर से घायल 70 वर्षीय घुरा देवी की भी मौत हो गई। हादसे में छह वर्षीय सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, बाइक सवार जितेंद्र साहनी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका जिला अस्पताल महराजगंज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कम्हरिया गांव निवासी घुरा देवी पत्नी गणेश शर्मा कुछ महिलाओं और बच्चों के साथ सिंदुरिया में बस से उतरी थीं। सवारी नहीं मिलने पर सभी पैदल ही गांव जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे पकड़ियार और चिउटहां के बीच विपरीत दिशा से आ रही पल्सर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे सन्नी पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। घुरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि कैंपियरगंज निवासी सन्नी अपनी मौसी सावित्री देवी के साथ आया था। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।