फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Follow the code provided at : Shashi Kant

बार आचार संहिता का पालन कराए : शशिकांत

Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
अमर उजाला/महराजगंज Updated Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को समारोह पूर्वक जिला जज शशिकांत पांडेय ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला जज ने कहा कि दीवानी बार यदि लोकसभा है और कलेक्ट्रेट बार राज्य सभा। दोनों के संयुक्त प्रयास से ही वादकारियों का हित सुरक्षित रह सकता है।उन्होंने बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक है।

उन्होंने नई कार्यकारिणी से अपील की कि आचार संहिता का पालन कराएं।वहीं मुख्य अतिथि डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई राजस्व संहिता 11 फरवरी से लागू हो रही है।अगले सप्ताह कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं का इसके लिए प्रशिक्षण कराया जाएगा। सभी मुकदमों को आनलाइन दर्ज किया जा रहा है।

इसमें अधिवक्ता तथा वादकारी का मोबाइल नम्बर भी दर्ज हो रहा है ताकि मुकदमों का अपडेट भेजा जा सके। सभी का मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि बार भवन में नया आरओ लगाया जाएगा। समारोह को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, पूर्व अध्यक्ष जगदम्बा शरण श्रीवास्तव, राम प्रसाद विस्मिल, राम प्रसाद पटेल, शंभू पांडे, सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर समारोह की गई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम सुन्दर सिंह, महामंत्री जिगेन्द्र लाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष देवेश नारायण त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री शारदा लाल श्रीवास्तव, राकेश कुमार तथा सत्य प्रकाश पासवान ने शपथ ली। एडीजे गोविन्द बल्लभ शर्मा, संजय डे, देवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र राम गुप्ता, सीजेएम दिवाकर द्विवेदी, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष, एडीएम कृपाशंकर पांडे, एएसपी हरिगोविन्द, सिविज जज सर्वजीत सिंह, कुलदीप सिंह,  एसडीएम रणविजय सिंह, अधिवक्तागण अवनीश त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed