फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Flag march in Partawal regarding Durga idol immersion and Friday prayers

Maharajganj News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व जुमे की नमाज को लेकर परतावल में फ्लैग मार्च

Sat, 04 Oct 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Flag march in Partawal regarding Durga idol immersion and Friday prayers
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और जुमे की नमाज को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, उप जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च की शुरुआत परतावल चौराहे से हुई, जहां से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी पैदल गश्त करते हुए मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों तक पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी अफवाह या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed