फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five students left CBSE board exam

Maharajganj News: पांच विद्यार्थियों ने छोड़ी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

Wed, 21 Feb 2024 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Feb 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Five students left CBSE board exam
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा बुधवार को जिले में छह केंद्रों पर हुई। पहली पाली में हिंदी की परीक्षा रही। इसमें बच्चों ने उत्साह से परीक्षा दी। नगर के विशप एकेडमी में 392 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 387 ने परीक्षा दी। जबकि पांच छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई में 216 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल पर मार्डन एकेडमी नौतनवां, सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा, एसकेएसडी स्कूल सिसवा और सेंट जोसेफ्स हाई स्कूल निचलौल के कुल 425 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कोई अनुपस्थित नहीं रहा है। नव जीवन मिशन स्कूल आनंदनगर में हाईस्कूल के तीन विद्यालयों के 480 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें चार ने परीक्षा छोड़ दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed