{"_id":"67f7d975ad3adb5b56066178","slug":"five-people-were-cheated-of-rs-254-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-146608-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से 2.54 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से 2.54 लाख की ठगी
Thu, 10 Apr 2025 08:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 10 Apr 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। विदेश भेजने के नाम पर एक एजेंट ने पांच लोगों से 2.54 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। पीड़ितों ने जब पैसे और पासपोर्ट मांगे तो आरोपी ने जानमाल की धमकी देने लगा। पीड़ितों की तहरीर पर बरगदवां पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी महिमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नरायनपुर गांव का मेहताब वर्तमान में ग्राम परसामीर थाना सिंदुरिया में रहता है। उन्होंने विदेश भेजने के लिए पति रवीश कुमार से माह नवंबर 2024 में 72 हजार रुपये व पासपोर्ट ले लिए। इसके अलावा उसने ग्राम शीशगढ़ निवासी राधेश्याम से 46 हजार, मोहित यादव से 46 हजार, रहाबुद्दीन से 45 हजार व अब्दुल रहफ निवासी निपनिया थाना परसामलिक से 45 हजार रुपये विदेश भेजने के नाम पर ले लिया।
मगर इन लोगों को विदेश नहीं भेजा। महिला का कहना है कि अब पैसा और पासपोर्ट वापस मांगने पर मेहताब गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहा है। बरगदवां थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार, मेहताब आलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद