फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five people suffered burn injuries, one seriously injured in a fire caused by a gas leak while cooking.

Maharajganj News: खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग में पांच झुलसे, एक गंभीर

Tue, 19 May 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five people suffered burn injuries, one seriously injured in a fire caused by a gas leak while cooking.
फरेंदा थाना क्षेत्र के महादेवा बुजुर्ग गांव का मामला
विज्ञापन

गैस लीकेज होने के कारण लगी आग, लोगो के प्रयास से काबू पाया गया

फरेंदा। थाना क्षेत्र स्थित महादेवा बुजुर्ग गांव में सोमवार सुबह करीब सात बजे गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने के कारण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा घर में रखा जरूरत का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।

जानकारी के अनुसार, महदेवा बुजुर्ग गांव निवासी नाजिया (20) और शाहजहां (22) घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर के पाइप से अचानक रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों युवतियां उसकी चपेट में आ गईं। वहीं पास में खेल रहे बच्चे नूरहसन (05) और सना खातून (06) भी झुलस गए। परिवार का नूर मोहम्मद भी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया। नाजिया और शाहजहां नूर मोहम्मद की बहन और नूरहसन और सना खातून उसके भांजा-भांजी हैं। महिलाओं में शाहजहां और नाजिया गंभीर रूप से झुलस गई हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, शाहजहां की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य नूर मोहम्मद ने बताया कि आगामी 4 जून को उनकी बहन की शादी तय है। शादी की तैयारियों को लेकर घर में कपड़े, टीवी, जरूरी सामान और कुछ नकदी रखी गई थी, जो आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed