फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five overhead tanks will be constructed...clean water will be available

Maharajganj News: पांच ओवरहेड टैंक का होगा निर्माण...मिलेगा साफ पानी

Fri, 20 Dec 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five overhead tanks will be constructed...clean water will be available
महराजगंज। शहर में चार और नगर पंचायत बृजमनगंज में एक ओवरहेड टैंक का जल्द निर्माण होने वाला है। इन परियोजनाओं के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

बृजमनगंज नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये का बजट मिला है। वहीं महराजगंज नगर क्षेत्र के लिए बजट का इंतजार है। ओवरहेड टैंक बनने के बाद पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जल निगम की ओर से एक वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद क्षेत्र के महुअवा, गबडुआ, अमरुतिया और चिऊरहा में लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ओवरहेड टैंक बनाने के लिए आठ करोड़ रुपये और नगर पंचायत बृजमनगंज में एक करोड़ 25 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए नगरीय निदेशालय को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व इन परियोजनाओं के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण के बाद यहां की करीब डेढ़ लाख की आबादी को शुद्ध पानी मिलने लगेगा। इस परियोजना के तहत बनाए जाने वाले ओवरहेड टैंक के निर्माण से इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में सुधार होगा। टैंक पानी के भंडारण को सुविधाजनक बनाएगा और जरूरत के समय शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा। वर्तमान में शहर और नगर पंचायत बृजमनगंज में जलापूर्ति की समस्या बनी रहती है। लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न मिलने के कारण हैंडपंप का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। टैंक बनने से पानी की आपूर्ति की निरंतरता बनी रहेगी।
।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed