{"_id":"6ae10d1e7f9a5f43e10a4576","slug":"five-hundred-bags-of-dap-and-five-hundred-bags-of-urea-fertilizer-have-arrived-at-the-society-maharajganj-news-c-206-1-mhg1014-187951-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसानों में डीएपी व यूरिया खाद वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसानों में डीएपी व यूरिया खाद वितरित
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (वी.पैक्स) बैकुंठपुर पर डीएपी व यूरिया खाद मिलने की सूचना पर मंगलवार को किसानों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सचिव ने भीड़ को देखते हुए किसानों को कतार लगाकर पासबुक व किसान आईडी कार्ड जमा कराकर खाद वितरित किया।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर डीएपी व यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रबी की फसल में मटर, मसूर, सरसों, आलू आदि फसलों की बोआई का समय चल रहा है। बोआई के लिए किसानों को डीएपी व यूरिया खाद की जरूरत को देखते हुए डीएपी व यूरिया खाद वितरित किया गया है। किसान धीरज, राजेश, जयप्रकाश सिंह, सदानंद, शिवपूजन यादव, रामबेलास यादव सहित आदि लोगों ने बताया कि डीएपी व यूरिया खाद सही समय पर मिल रहा है।
इस संबंध में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर के सचिव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि समिति पर पांच सौ बोरी डीएपी व पांच सौ बोरी यूरिया खाद आया हुआ है। जरूरतमंद किसानों में वितरित किया गया है।