फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five arrested on charges of conversion

Maharajganj News: धर्मांतरण कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Five arrested on charges of conversion
रामनगर में धर्म परिवर्तन करा रहे लोगों को थाने लेकर जाती पुलिस।
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर के आंबेडकर टोले पर रविवार की सुबह 10.30 बजे प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों परतावल क्षेत्र में धर्मांतरण के आरोप का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम पंचायत रामनगर के आंबेडकर टोले पर प्रार्थना सभा हो रही थी। कुछ देर तक किसी को भनक नहीं लगी। करीब 11 बजे मामले की जानकारी गांव के लोगों ने आरएसएस के सह खंड कार्यवाहक खंड कार्यवाहक दीपक, सह खंड कार्यवाहक योगेंद्र व नगर प्रचारक आलोक को दी।
विज्ञापन

इसके बाद यह लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचे। सह खंड कार्यवाहक योगेंद्र के मुताबिक करीब 50 से अधिक लोग रहे होंगे। वहां लोगों को शपथ दिलाई जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार महिला और एक पुरुष को थाने लेकर गई। मौके से धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामान भी बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। धर्म परिवर्तन के आरोप में संगीता निवासी भौंरीबारी तिलवा थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर, प्रीति निवासी मुजूरी थाना पनियरा, रंजना चौरसिया निवासी कहरौली थाना पीपीगंज, पिंकी भारती निवासी पीपीगंज गोरखपुर, बबीता भारती निवासी बैदा बाजार पनियरा, शकुंतला निवासी रामनगर अंबेडकर टोला थाना पनियरा गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
लोगों की माने तो टोले पर चार पांच माह से प्रार्थना सभा हो रही थी, लेकिन किसी ने इसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। रविवार होने के कारण प्रार्थना सभा में अधिक लोग आ गए थे।

इस वजह से मामले की पोल खुल गई। इसके पहले 10 से 15 लोग हुआ करते थे। पनियरा थानाध्यक्ष निर्भय सिंह के अनुसार, गिरफ्तार पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed