{"_id":"66d9cc12990f7926df0273a7","slug":"five-arrested-in-theft-in-sinduria-and-ghugli-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-130625-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिंदुरिया और घुघली में हुई चोरी में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिंदुरिया और घुघली में हुई चोरी में पांच गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरामीर और घुघली में चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी गए सामान भी बरामद हुए हैं। बाद में पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि जनपदीय सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और एसओजी टीम के सहयोग से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मुर्तजा हुसैन पूर्व में गोकशी और एनडीपीएस समेत कई आपराधिक प्रकरणों में जेल जा चुका है। कई प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। यह गिरोह विभिन्न ग्राम सभाओं में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
इसके खिलाफ थाना घुघली में भी चोरी का मामला पंजीकृत किया गया है। घुघली के गोपाला गांव में 11 अगस्त को घर में चोरी की थी। मुख्य रूप से मुर्तजा गिरोह बनाकर संगठित होकर अपराध करता है। अरविंद दुबे निवासी रेहरा टोला महुलानी थाना परसामलिक, दिलशाद निवासी दुर्गजोत बंजारा टोला थाना बखीरा जनपद संतकबीरनगर, मुशाहिद निवासी दुर्गजोत बंजारा टोला थाना बखीरा जनपद संतकबीर नगर, खुर्शीद निवासी दुर्गजोत बन्जारा टोला थाना बखीरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पांचों आरोपी रात में टेंपों से जनपद स्तर में विभिन्न ग्रामसभा में घूमकर रेकी करते हैं। खाली घर को पाकर सामान चोरी कर टेंपों से लेकर आराम से चले जाते हैं। टेंपो अरविंद दूबे का था। जिसे चलाकर वह अपना जीविकोपार्जन दिन में करता था। रात में गिरोह के साथ होकर अपनी टेंपो से रेकी का कार्य करता था। दिलशाद, मुशाहिद, खुर्शीद लकड़ी काटने का काम जानते हैं।
रात्रि के समय किसी भी सुनसान स्थान से कोई अच्छा पेड़ पाकर काट लेते थे। अरविंद दूबे से संपर्क कर रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर टेंपों से लेकर चले जाते थे। सभी को बृहस्पतिवार को ग्राम मोहनापुर टोला बगहिया मोड से गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी में उपयोग किया गया टेंंपों, तीन मोबाइल फोन, तीन ज्वेलरी की वस्तुएं (विभिन्न धातु की), नकद 27010 बरामद हुआ।