{"_id":"64e506c587b32d0f990b0814","slug":"first-talked-on-mobile-then-jumped-into-the-river-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4364-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहले की मोबाइल से बात, फिर कूदी नदी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहले की मोबाइल से बात, फिर कूदी नदी में
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती की खोजबीन कराई, नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी खड़खड़िया स्थित राप्ती पुल से मंगलवार शाम साढ़े चार के लगभग अज्ञात युवती ने नदी में छलांग लगा दिया। पुल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवती के नदी में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची धानी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती की खोजबीन कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती मोबाइल से बात कर रही थी। बात करते करते के बाद उसने अचानक नदी में छलांग लगा दिया।
चौकी प्रभारी धानी मनोज यादव का कहना है कि नदी में छलांग वाली युवती की तलाश जारी है। युवती कहां की रहने वाली है और किन कारणों से नदी में छलांग लगाई है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।