{"_id":"67a373b0f1c31f5c6f0d39ea","slug":"first-beat-the-son-then-did-obscene-acts-with-the-mother-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142038-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहले बेटे को पीटा, फिर मां से की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहले बेटे को पीटा, फिर मां से की अश्लील हरकत
Wed, 05 Feb 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शख्स ने पहले अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई की। फिर पुलिस से शिकायत पर शख्स नाराज होकर पीड़ित युवक की मां से अश्लील हरकत कर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पीड़िता ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि गांव का ही रहने वाला एक शख्स अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया था। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत की थी। उसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इससे आरोपी आक्रोशित हो उठा। उसके बाद एक जनवरी की रात सुनसान देख उनके दरवाजे पर आकर उनके पास बैठ गया।
अभी वह कुछ समझने की कोशिश करतीं कि आरोपी उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर उन्हें धमकी देते हुए भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी और दो अन्य के के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद