{"_id":"5706ada04f1c1b5128c8112e","slug":"fire-may-prompt-compensation-to-the-affected-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग पीड़ित किसानों को शीघ्र दें मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग पीड़ित किसानों को शीघ्र दें मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने राजस्व अधिकारियों के साथ आग की घटनाओं पर बैठक की।
- फोटो : विनोद गुप्ता
राजस्व कर्मियों के साथ डीएम ने बृहस्पतिवार को बैठक की। सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि किसानों को खेत खलिहान बीमा योजना का लाभ शीघ्र दिलाना सुनिश्चित करें।
डीएम वीरेंद्र सिंह ने कहा कि खेतों में लग रही आग से नष्ट फसलों का मुआवजा मंडी समिति के माध्यम से दिलाया जाए। प्रतिदिन खबरें छप रही हैं। मंडी सचिव इसकी जानकारी रखें तथा किसान के फॉर्म को भरकर तहसील को रिपोर्ट दें। क्योंकि एसडीएम ही मंडी समिति का सभापति होता है। तीन दिन में लेखपाल से रिपोर्ट लेकर एक सप्ताह में धन आवंटन को लखनऊ पत्र भेज दिया जाए जिससे समय से किसानों को नुकसान का मुआवजा मिल जाए।
कहा कि कृषि उपकरण दुर्घटना ग्रस्त किसान का फार्म भरकर सहायता वितरण कराना सुनिश्चित कर लें। तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित करें। 24 घंटे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा जाए। फोन नंबर प्रसारित करें ताकि लोग किसी आग की घटना की सूचना दे सकें और उस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार, तहसीलदार मौके पर जाएंगे। अग्निशमन विभाग, पुलिस, विद्युत, मंडी समिति समन्वय स्थापित कर करें। एक रजिस्टर भी रखा जाएगा। प्रत्येक सूचना उसमें दर्ज की जाएगी। कार्रवाई मुख्यालय भेजी जाएगी।