फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire in grocery warehouse due to short circuit, businessman's son burnt

Maharajganj News: शाॅर्ट सर्किट से किराना के गोदाम में आग, व्यवसायी का बेटा झुलसा

Fri, 27 Sep 2024 10:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Sep 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Fire in grocery warehouse due to short circuit, businessman's son burnt
घुघली। स्थानीय कस्बे में पुलिस चौकी के पास किराना के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान व्यवसायी का बेटा झुलस गया। उसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघली में रामसमुझ कसौधन की किराने की दुकान है। पास में ही गोदाम बना रखा है। दो दिन पहले ही गोदाम पर तेल और वनस्पति घी उतारा गया था। बृहस्पतिवार देर अचानक शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। धुआं निकलता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी व्यवसायी और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर व्यवसायी अपने छोटे बेटे के साथ पहुंच गए। थोड़ी देर में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

गोदाम में भारी मात्रा में तेल, घी समेत अन्य सामान होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग तेजी से बढ़ने लगी तो फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी पहुंची। इससे भी नियंत्रित नहीं हुई तो तीसरी गाड़ी मंगाई गई। तब जाकर लोगों की मदद से फायर बिग्रेड ने दो घंटे बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। इस बीच आग बुझाने के दौरान किराना व्यापारी रामसमूझ के छोटे बेटे आकाश के हाथ पैर झुलस गए। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लगी थीं। आग पर काबू पाया जा चुका है। गोदाम तक जाने के लिए रास्ता कुछ सकरा है, जिससे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed