फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire department demonstrates fire safety measures at the women's hospital.

Maharajganj News: महिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव के बताए उपाय

Sun, 28 Jun 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fire department demonstrates fire safety measures at the women's hospital.
महराजगंज। आग संबंधी दुर्घटनाओं से बचाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को महिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान फायरमैन अजीत यादव ने आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग, गैस सिलेंडर की नियमित जांच तथा ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित लोगों को अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल का तरीका भी बताया और कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर सर्विस को सूचना दें तथा प्रारंभिक स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास करें। समय रहते सही कदम उठाने से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस दौरान डॉ. एबी त्रिपाठी, जय राम सिंह, संजीव, वीरेंद्र कुमार, अमितेश, कन्हैया सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed