फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire broke out in the bush due to short circuit, fire brigade extinguished it

Maharajganj News: शार्ट सर्किट से झाड़ी में लगी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Tue, 28 May 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the bush due to short circuit, fire brigade extinguished it
महराजगंज। शहर में छत्रपति साहू जी महराज नगर मोहल्ले में नहर के पास उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से झाड़ी में आग लग गई। इससे आसपास के घरों के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

दिन में तीन बजे के लगभग अचानक वार्ड से गुजरे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने लगी। तारों से निकली चिंगारी के चलते नीचे झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुख धारण करना शुरू कर दिया। लोगों ने इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिली तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कारोबारी पशुपति नाथ गुप्त ने बताया कि नहर के दूसरी छोर पर आग लगी थी। गनीमत रहा कि समय-समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। रामचंद्र, राकेश, जयशंकर आदि ने कहा कि झाड़ी की कटाई नहीं होने से सूख गई थी, चिंगारी गिरते ही आग पकड़ ली। सीएफओ जसबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed