फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire broke out in medical store due to short circuit

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग

Sun, 22 Dec 2024 05:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Dec 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in medical store due to short circuit
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 20 जयप्रकाश नगर वार्ड में अस्पताल तिराहे पर शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मेडिकल स्टोर में आग लगने से दवाएं जलकर राख हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से तथा फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 20 जयप्रकाश नगर निवासी आनंद स्वरूप श्रीवास्तव की अस्पताल तिराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। मेडिकल स्टोर में शनिवार की देर रात लगभग एक बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आनंद ने बताया कि जब तेज धुआं उठा तो लोग जाग गए। देखा तो परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मकान के दूसरे तल पर सो रहे परिजन किसी तरह से बाहर निकले। चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर पालिका का पानी का टैंकर बुलाया और आग बुझाने में मदद की। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed