फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire broke out in clothes shop due to short circuit

Maharajganj News: कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Wed, 14 May 2025 06:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 May 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in clothes shop due to short circuit
घुघली। नगर के बृहस्पति बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में बुधवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें करीब ढाई लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघली कस्बे के श्याम सुल्तानिया की बृहस्पति बाजार में कपड़े की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार की सुबह दुकान के आसपास के लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देखा तो इसकी जानकारी प्रतिष्ठान स्वामी को दी। सूचना मिलते ही श्याम सुल्तानिया मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दुकान का ताला खोलकर लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया। इतने देर में दुकान में भारी मात्रा में रखे कपड़े जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी रमेश चंद वरुण ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed