{"_id":"667981121908c721d501bf55","slug":"fire-broke-out-in-a-jeep-parked-at-a-welding-shop-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-125293-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वेल्डिंग की दुकान पर खड़ी जीप में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वेल्डिंग की दुकान पर खड़ी जीप में लगी आग
Mon, 24 Jun 2024 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Jun 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे तेरह चार नहर पुल पर रविवार को आधी रात में वेल्डिंग की दुकान पर खड़ी एक जीप में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस आग पर जब तक काबू पाने का प्रयास करती तब तक जीप जल चुकी थी। हादसे के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका।
जानकारी के मुताबिक, मिश्रवलीया गांव निवासी मेंहदी हसन गांव से कुछ दूर स्थित तेरह चार नहर पुल पर वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम को दुकान बंदकर घर चले आए थे। मेंहदी हसन परिजनों के साथ खाना खाकर सो गए। इसी बीच उन्हें मोबाइल फोन के जरिए सूचना मिली की उनकी दुकान में खड़ी जीप में आग लग गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो घटना देख सन्न रह गए।
वहीं बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने कहा की मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। घटना की गहनता से जांच की गई है। अभी आग लगने की कोई वजह सामने नहीं आई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।