फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire breaks out in a shop at Sonauli border, goods worth lakhs destroyed

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Sun, 31 May 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a shop at Sonauli border, goods worth lakhs destroyed
सोनौली बॉर्डर के नो मेंस लैंड के पुलिस चौकी के बगल में  दुकान में  आग लगने से लाखों रुपये का  स
चिप्स तलने के दौरान हुआ हादसा, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन

सोनौली। सोनौली बॉर्डर के नो मेंस लैंड के करीब पुलिस चौकी के बगल में एक दुकान में चिप्स तलने के दौरान आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भारत और नेपाल के अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दुकानदार विनोद कुमार अपनी दुकान में चिप्स तलने के लिए तेल गर्म कर रहे थे। इसी दौरान तेल अत्यधिक गर्म होकर उबाल पर आ गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों और धुएं के गुबार से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस सक्रिय हो गई और भारत तथा नेपाल के अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दोनों देशों के दमकल वाहनों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन दुकान में रखा फर्नीचर, बेचने का सामान व अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के दौरान स्थानीय पुलिस, एसएसबी जवानों तथा सीमा क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अधिकारियों की सक्रियता के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दुकान में रखा भारी मात्रा में सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रभारी कोतवाल रामचन्दर राय ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है।

एसएसबी जवानों ने सुरक्षा के मद्देनजर रोका आवागमन

मुख्य सड़क के किनारे लगी भीषण आग के बाद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसएसबी जवानों ने करीब आधे घंटे तक आवागमन रोक दिया। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया और सड़क पर वाहनों तथा राहगीरों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी। इस दौरान पुलिस और एसएसबी के जवान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाते रहे तथा दमकल कर्मियों को आग बुझाने में सहयोग किया। आग पर नियंत्रण मिलने और स्थिति सामान्य होने के बाद आवागमन को पुनः बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed