{"_id":"6abc241aa80e179d5b0beec2","slug":"fire-breaks-out-at-clothing-store-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186088-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर के सामने स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग।
सुबह धुआं उठते ही मची अफरातफरी, ताला खोलते ही दिखीं आग की लपटें
सदर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा मंदिर से कुछ दूरी पर जिला पंचायत की दुकान का मामला
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा मंदिर से कुछ दूरी पर जिला पंचायत की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। अमरूतिया निवासी धर्मेंद्र कसौधन की कपड़े की दुकान में अंदर रखा कपड़ा धू-धूकर जलने लगा। आग बुझाने की कोशिश में दुकानदार बार-बार बेहोश होकर गिरता रहा। हादसे में लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने करीब दस मिनट में पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे दुकान से तेज धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचा। धुआं बढ़ता देख दुकान का ताला खोला गया और शटर उठाया गया तो अंदर आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए। आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान सुरक्षित स्थान पर हटाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें तेज होती चली गईं।
दुकानदार धर्मेंद्र कसौधन ने बताया कि आग के चपेट में आने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। सिविल लाइन के सभासद सदरे आलम ने फायर स्टेशन को सूचना दी। करीब 10 मिनट में दमकल की गाड़ी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक ली गई। सूचना पर नगर चौकी पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सदर अंकुर गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली और ढांढस बंधाया। उन्होंने नियमानुसार हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।