फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire breaks out after high-tension wire falls on tin shed

Maharajganj News: टिन शेड पर हाईटेंशन तार गिरने से लगी आग

Fri, 03 Jul 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out after high-tension wire falls on tin shed
फरेंदा। क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास बुधवार रात एक मकान के बहार लगे टिनशेड पर अचानक हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई। मकान के अंदर मौजूद सदस्यों ने घर के बाहर भाग कर जान बचाई। बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत ग्रामीण फीडर के लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास स्थित सूर्यभान चौरसिया के मकान के बाहर लगे टिनशेड पर रात में केबल तार टूट कर गिरने से पूरे मकान में करंट उतर गया और आग लग गई। काफी देर तक शॉर्ट सर्किट के कारण टिनशेड जलता रहा। घर के मुखिया सूर्यभान की सूझबूझ से सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में टिन शेड के साथ मकान की वायरिंग व विद्युत उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे सपा नेता अमित चौबे ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर हाइटेंशन तार सही करवाने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही सोनू यादव, रामानंद, चंद्रभान, राजेश यादव सहित अन्य मौके पर पहुंच गए। अवर अभियंता सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तार टूट कर गिरने से आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर विद्युत कर्मचारियों को भेज तार को सही करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed