{"_id":"6a3aee48287d3bc85b03d131","slug":"fir-registered-in-connection-with-the-death-of-a-young-man-in-a-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179813-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बढ़या पुल के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गिरहिया, पोस्ट लेदी फार्म निवासी जुगुल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र हृदेश कुमार 21 जून की शाम करीब 5:30 बजे बाइक से डोमा जा रहा था। आरोप है कि बढ़या पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार संख्या एमएच-06-सीएल-6212 ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में हृदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।