फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against two account holders in connection with the withdrawal of funds obtained through cyber fraud.

Maharajganj News: साइबर ठगी की रकम निकालने के मामले में दो खाताधारकों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two account holders in connection with the withdrawal of funds obtained through cyber fraud.
पहले मामले में गुजरात के गांधीनगर निवासी शिकायतकर्ता से ठगी के 50 हजार निकालने का आरोप
विज्ञापन

दूसरे मामले में शिकायत में महाराष्ट्र के बीड जनपद निवासी के खाते से 41.8 हजार निकालने का आरोप
ग्राम रामपुर महुअवा, पोस्ट करमहा निवासी सुनीता और इसी गांव और पोस्ट की मीरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महराजगंज। साइबर क्राइम थाना ने प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध एटीएम हॉटस्पॉट की जांच के दौरान साइबर ठगी से जुड़े दो बैंक खातों का खुलासा किया है। साथ ही दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया प्रतिबिंब पोर्टल पर जनपद से संबंधित संदिग्ध एटीएम हॉटस्पॉट की जांच की जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के अवलोकन में पता चला कि गुजरात के गांधीनगर निवासी शिकायतकर्ता भवेश भाई प्रजापति से साइबर ठगी के 50 हजार रुपये जियो पेमेंट बैंक के एक खाते में स्थानांतरित किए गए थे।
विज्ञापन

जांच में बैंक से प्राप्त केवाईसी के आधार पर यह खाता सुनीता निवासी ग्राम रामपुर महुअवा, पोस्ट करमहा, थाना घुघली के नाम पर मिला। पुलिस के अनुसार उक्त राशि 19 अक्टूबर 2025 को एटीएम के माध्यम से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य शिकायत में महाराष्ट्र के बीड जनपद निवासी नवनाथ रोजदास पवार से ठगी गई 41,800 रुपये की रकम जियो पेमेंट बैंक के एक अन्य खाते में पहुंची थी। बैंक अभिलेखों से यह खाता मीरा निवासी ग्राम रामपुर महुअवा, पोस्ट करमहा, थाना घुघली के नाम पर पाया गया। जांच में सामने आया कि इस खाते से 32,800 रुपये एटीएम के जरिए निकाले गए थे। संबंधित एटीएम निकासी का स्थान भी प्रतिबिंब पोर्टल पर जिले के एटीएम विदड्रॉल लोकेशन के रूप में प्रदर्शित हो रहा था।

प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने उपलब्ध साक्ष्यों और बैंक से प्राप्त केवाईसी के आधार पर दोनों खाताधारकों के विरुद्ध साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि मामले की विवेचना कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों खातों का उपयोग किसी साइबर ठगी गिरोह द्वारा किया गया या खाताधारकों की इसमें प्रत्यक्ष भूमिका रही।

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या ओटीपी उपलब्ध न कराएं तथा संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर अपराध पोर्टल पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed