{"_id":"6a4021ba8a655135dd008585","slug":"fir-registered-against-son-for-allegedly-beating-his-mother-with-sticks-and-clubs-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-180062-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मां को लाठी-डंडे से पीटने के आरोप में बेटे पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मां को लाठी-डंडे से पीटने के आरोप में बेटे पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में पिटाई का लगाया आरोप
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पतरेंगवा गांव निवासी एक महिला ने अपने बेटे पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम पतरेगवा निवासी पावित्री देवी पत्नी कतवारू यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार को दिन में करीब 12 बजे पारिवारिक विवाद में उनके बेटे रामबली ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में पावित्री देवी के बाएं हाथ में चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद बेटे ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने अपने स्तर पर उपचार कराने के बाद थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और अपने ही बेटे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।