{"_id":"6a3ede319a8f1bd7e10c24fc","slug":"fir-registered-against-girlfriend-and-her-parents-in-teenage-girls-suicide-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179980-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी के आत्महत्या मामले में प्रेमिका और उसके माता-पिता पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी के आत्महत्या मामले में प्रेमिका और उसके माता-पिता पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मृतक किशोर की मां की तहरीर पर प्रेमिका और उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
परतावल/भ्रिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में किशोर की मौत के मामले में उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्रेमिका और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि युवती और उसके परिजनों के उकसावे से परेशान होकर किशोर ने आत्मघाती कदम उठाया था।
भैंसा गांव निवासिनी सरोज देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र राजकुमार की गांव की ही एक युवती से लंबे समय से मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोप है कि युवती पहले एक बार उनके घर भी आ गई थी, जिसकी शिकायत उसके माता-पिता से की गई फिर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। तहरीर के अनुसार बीते 21 जून को सरोज देवी और परिवार के अन्य सदस्य इलाज के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे।
इस दौरान राजकुमार घर पर अकेला था और मोबाइल पर युवती से बात कर रहा था। आरोप है कि युवती तथा उसके परिजनों के उकसावे और दबाव से तंग आकर उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर में राजकुमार का शव घर में फंदे से लटका मिला था। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।