{"_id":"6a5a9552b6e603b310011485","slug":"fir-registered-against-five-in-married-womans-death-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181477-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में फंदे से लटककर हुई मौत मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
मालूम हो कि दो दिन पूर्व ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया निवासी विवाहिता सोनी का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के मां ने मायके पक्ष के पति विशाल, ससुर, सास, जेठ व जेठानी पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
तहरीर के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।