फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against eight people for beating a student returning from college

Maharajganj News: काॅलेज से लौट रहे छात्र को पीटने के मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 09 Feb 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against eight people for beating a student returning from college
निचलौल। शहर में एक कालेज से घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर लोहे की रॉड से पिटाई करने के मामले में पुलिस रविवार को आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इतना ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोहड़वल निवासी धीरज गुप्ता ने बताया है कि छोटा भाई नीरज गुप्ता निचलौल शहर स्थित एक इंटरमीडिएट काॅलेज में 12वीं में पढ़ता है। हर रोज की तरह 7 फरवरी को भी उसका भाई स्कूल गया था। स्कूल से घर लौटने के दौरान चिउटहा सड़क पर पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोग गोलबंद होकर भाई नीरज को घेर लिया। उसके बाद लोहे के रॉड से भाई नीरज पर हमला कर लहूलुहान कर दिए। उसके बाद जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों के हमले में भाई का सिर फट गया था। भाई को कुछ लोगों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर भाई नीरज की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में घायल छात्र नीरज के भाई धीरज की तहरीर पर आरोपी अब्दुल, आफताब और सलीम के अलावा पांच अज्ञात सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed