{"_id":"6a6a5f16fb994ee3b5087f90","slug":"fir-registered-against-a-young-man-for-allegedly-causing-a-marriage-to-be-called-off-and-issuing-threats-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-182267-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शादी तुड़वाने और धमकी देने के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शादी तुड़वाने और धमकी देने के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के युवती की शादी तुड़वाने और धमकी देने के आरोप में निचलौल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठुठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई कला निवासी एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा काजी निवासी एक युवक से तय हुई थी। दोनों की सगाई 29 जून 2026 को नगर पंचायत निचलौल स्थित गायत्री मंदिर में संपन्न हुई थी और इसी माह विवाह की तिथि निर्धारित होनी थी।
आरोप है कि कोट मोहल्ला निवासी रवि कसौधन ने पिपरा काजी निवासी युवक को फोन कर कटरा चौराहे पर बुलाया और कहा कि जिस लड़की से तुम्हारी शादी हो रही है उससे वह स्वयं शादी करेगा। साथ ही युवक को शादी करने पर मारपीट की धमकी भी दी। इसके बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे पीड़ित पक्ष को सामाजिक रूप से अपमान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, जब परिवार के लोगों ने लड़की से इस संबंध में जानकारी ली तो उसने रवि कसौधन से किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने परिवार की इच्छा के अनुसार तय स्थान पर ही विवाह करेगी।
थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी रवि कसौधन निवासी कोट मोहल्ला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।