{"_id":"6a94944a68026b3132075183","slug":"fir-registered-after-two-youths-were-duped-of-145-lakh-on-the-pretext-of-sending-them-to-saudi-arabia-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184223-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो युवकों से 1.45 लाख रुपये ठगे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो युवकों से 1.45 लाख रुपये ठगे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फर्जी वीजा देकर तीन साल तक लखनऊ, पुणे और दिल्ली बुलाता रहा आरोपी
रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो लोगों से 1.54 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रकम लेने के बाद फर्जी वीजा थमा दिया और तीन साल तक लखनऊ, पुणे व दिल्ली बुलाकर टालमटोल करता रहा। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरवा मौर्या टोला निवासी सिकंदर पासवान और बभनौली बुजुर्ग लाइन टोला निवासी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले नटवा जंगल टोला बहेलिया निवासी प्रहलाद पासवान ने दोनों को सऊदी अरब भेजने का भरोसा दिया था। सिकंदर से ऑनलाइन 75 हजार और नकद 20 हजार रुपये जबकि वीरेंद्र से ऑनलाइन 35 हजार और नकद 15 हजार रुपये लिए गए।
पीड़ितों के अनुसार रकम लेने के बाद आरोपी ने फर्जी वीजा दिया और सऊदी अरब भेजने की बजाय उन्हें लखनऊ, पुणे और दिल्ली बुलाता रहा। काफी समय बीतने के बाद सऊदी अरब नहीं भेजे जाने पर उन्होंने रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपी आज-कल कहकर टालने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता भी हुआ लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले। पीड़ितों ने रकम मांगने पर जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सिकंदर पासवान निवासी रतनपुरवा मौर्या टोला, प्रहलाद पासवान निवासी बभनौली बुजुर्ग लाइन टोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।