फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged for setting fire to garden

Maharajganj News: बगीचे में आग लगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for setting fire to garden
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल इलाके में एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश को लेकर बगीचे में आग लगाने का आरोप का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नटवा जंगल चेयरमैन टोला निवासी रमाशंकर चौरसिया ने बताया कि 26 अप्रैल 2025 को दिन में करीब 12 बजे वह अपने चाचा राधेश्याम चौरसिया, रामप्रीत, अजीत कुमार गुप्ता व अनिल यादव के साथ बगीचे की तरफ टहलने गए थे। उसी दौरान उन्होंने अपने बगीचे से धुआं उठते देखा। मौके पर पहुंचने पर गांव का ही राजेश सिंह पुरानी रंजिश के चलते बगीचे में कई जगह आग लगाता दिखा। हम लोगों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। तत्काल इसकी सूचना डायल 112 व फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

आरोप है कि आग से सागौन, शीशम, यूकेलिप्टस, जामुन, नीम आदि के करीब 1200 पेड़ जलकर नष्ट हो गए। साथ ही पड़ोसी पटीदार राधेश्याम के करीब 300 व अंगद चौरसिया के करीब 600 पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है। घटना की शिकायत स्थानीय थाना व पुलिस अधीक्षक से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed