Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged for making two passports using forged documents

Maharajganj News: जाली दस्तावेज से दो पासपोर्ट बनवाने पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for making two passports using forged documents
महराजगंज। थाना फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम निरनामपूर्वी तिलकहना निवासी उमेश चंद पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, उमेश चंद ने जानबूझकर छल-कपट और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच के मुताबिक, उमेश चंद का पहला पासपोर्ट (नंबर 18807034) वर्ष 2018 में जारी हुआ था। इसमें में उसका नाम उमेश चंद पुत्र उदय राज, माता का नाम कलावती देवी, पत्नी का नाम प्रमिला और पता निरनामपूर्वी तिलकहना, लोक विद्यापीठ नगर दिखाया गया है। जबकि दूसरा पासपोर्ट (नंबर AB846636) 31 जुलाई 2025 को बनवाया गया। दूसरे पासपोर्ट में उसने अपना नाम उमेश चंद यादव पुत्र उदय राज यादव, माता का नाम जिनमती और पता भी थोड़ा बदलकर निरनाम पूर्वी, लोक विद्यापीठ नगर अंकित कराया है।
विज्ञापन

दूसरे पासपोर्ट में पत्नी का जिक्र नहीं है। पासपोर्ट कार्यालय से मिली शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद थाना फरेन्दा के प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलते ही उपनिरीक्षक अख्तर आलम की तहरीर पर उमेश चंद के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा व पासपोर्ट एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। फरेंदा थाने के उप निरीक्षक अख्तर आलम का कहना है कि एक ही व्यक्ति द्वारा दो अलग-अलग पहचान के साथ पासपोर्ट बनवाना गंभीर अपराध है। इसकी आड़ में विदेश भागने या अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों पासपोर्टों को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed