{"_id":"696950314eb35238e30160c8","slug":"fir-lodged-against-three-in-suicide-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-169281-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आत्महत्या मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आत्महत्या मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी ने पांच जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका आरोप है कि गांव के ही सुमित ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाया और लगातार परेशान किया। पीड़ित पिता ने सदर कोतवाली के थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में बताया कि 5 जनवरी की शाम को बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दुकान बंद कर रात 9 बजे घर लौटे तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला।
तत्काल सूचना पर 112 पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद घर की सफाई के दौरान बेटी के कमरे में दो छोटे मोबाइल फोन मिले। मोबाइल में सुमित का नंबर, उसकी बहन का नंबर और एक अन्य नंबर बार-बार डायल किए गए थे। पिता का कहना है कि सुमित, उसकी बहन और परिवार ने मिलकर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।