फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against four people, including three named, in gang rape case

Maharajganj News: तीन नामजद समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four people, including three named, in gang rape case
महराजगंज। निचलौल थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के बैठवलिया गांव की एक महिला की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि नौ फरवरी 2026 की शाम वह पति के साथ खेत से लौट रही थी। इसी दौरान गांव के राजू, चंदन और मुन्ना ने रास्ते में रोककर उसे गन्ने के खेत में ले जाकर चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार, राहगीरों की आहट मिलने और उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति द्वारा शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने धमकी दी। महिला का कहना है कि स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने बीएनएसएस की धारा 173(4) के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed