{"_id":"692a090ab0930747e5018721","slug":"fir-lodged-against-four-people-for-beating-a-married-woman-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-165379-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता की पिटाई मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता की पिटाई मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
ठूठीबारी। विवाहिता की पिटाई और प्रताड़ित करने के मामले में कोतवाली पुलिस चौक थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा जमुई कला निवासी अनीता ने तहरीर में बताया है कि 8 माह पूर्व में शादी महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी गोकुल चौधरी से हुई थी।
शादी के बाद से ही पति किसी प्रकार का खर्च नहीं दे रहा है। इसी बात को लेकर आए दिन पति गोकुल चौधरी और जेठानी राजपति मुझे गाली देकर मारते-पीटते हैं। साथ ही जान माल की धमकी देकर घर से बाहर निकालने और छोड़ने की धमकी देते हुए परेशान कर रहे हैं। 25 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे गोकुल चौधरी, जेठानी राजपति, ननद सुमित्रा देवी, सुरेश चौधरी ने मुझे गाली देते हुए बुरी पीटा। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अनीता की तहरीर पर गोकुल चौधरी, राजपति, सुमित्रा, सुरेश चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।