{"_id":"6a7e08fb4886d0afa3009880","slug":"fir-lodged-against-a-contractor-and-three-office-bearers-of-the-graveyard-committee-for-felling-trees-on-revenue-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183239-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजस्व जमीन पर पेड़ों की कटान पर ठेकेदार व कब्रिस्तान कमेटी के तीन पदाधिकारियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजस्व जमीन पर पेड़ों की कटान पर ठेकेदार व कब्रिस्तान कमेटी के तीन पदाधिकारियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने बुधवार को रुकवा दिया था पेड़ कटान का काम
ठेकेदार ने कटवा दिए थे सागौन के 10 हरे पेड़
निचलौल। तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा अमड़ी में कब्रिस्तान की जमीन से सटे राजस्व की जमीन पर पेड़ों की कटान कराने के मामले में पुलिस ने कमेटी के पदाधिकारियों और अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हल्का लेखपाल संजीव कुमार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, कब्रिस्तान की आराजी संख्या 130 ख में 0.2191 हेक्टेयर जमीन दर्ज है। यह जमीन सरकारी है और इस पर सागौन के पेड़ लगे हैं। आरोप है कि कब्रिस्तान की ट्रस्टी/प्रबंध समिति की ओर से इन पेड़ों को एक ठेकेदार के हाथ बेच दिया गया। इसके बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में करीब 10 हरे सागौन के पेड़ों की कटा दिए।
पेड़ों की कटान की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। बताया जा रहा है कि ठेकेदार की ओर से वन विभाग का परमिट जारी होने के बाद पेड़ों की कटान कराई जा रही थी। हालांकि, राजस्व अभिलेखों में भूमि सरकारी होने की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि हल्का लेखपाल संजीव कुमार की तहरीर पर कमेटी के ट्रस्टी प्रबंधक रफीउल्लाह, उपप्रबंधक अब्दुल माजिद, सचिव जाफर और पेड़ काटने वाले अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।