{"_id":"69b1d5124b5f5f5785070716","slug":"fir-filed-against-insurance-agent-for-threatening-to-kill-him-for-not-paying-bonus-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173117-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोनस न देने पर बीमा एजेंट को हत्या की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोनस न देने पर बीमा एजेंट को हत्या की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन
18 हजार रुपये अतिरिक्त बोनस मांगने का आरोप
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडेरा कला गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी और एलआईसी अभिकर्ता विश्वनाथ पांडेय का आरोप है कि पुराने बीमा पॉलिसी के बोनस के नाम पर उनके पड़ोसी रामकेवल चौहान और उसके पुत्र ने जानलेवा धमकी दी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुई। आरोपी लाठी-डंडे लेकर विश्वनाथ के घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज के साथ पैसे मांगने लगे।
विश्वनाथ पांडेय ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि रामकेवल चौहान, उनके गांव का ही रहने वाला है। उसने 45,000 रुपये की एक एलआईसी पॉलिसी ली थी। इस पॉलिसी में हर चार वर्ष बाद 4,500 रुपये के बोनस के रूप में भुगतान किया जाता रहा। विश्वनाथ ने साक्ष्य देते हुए कहा कि रामकेवल को अब तक चार बार बोनस मिल चुका है और हाल ही में 28 फरवरी को 26,910 रुपये उनके खाते में जमा हो चुके हैं। आरोपी रामकेवल ने विश्वनाथ के दरवाजे पर पहुंचकर गालियां दीं और 18,000 रुपये अतिरिक्त बोनस की मांग की। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो हत्या कर दी जाएगी। विश्वनाथ ने कहा कि मैंने सारी राशि समय पर दी है लेकिन वे और पैसे मांग रहे हैं।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि विश्वनाथ पांडेय की तहरीर पर आरोपी रामकेवल चौहान व रामकेवल चौहान के पुत्र निवासी मुंडेरा कला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।