फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against unknown car driver in accidental death case

Maharajganj News: दुर्घटना में मौत मामले में अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी

Fri, 12 Jun 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR against unknown car driver in accidental death case
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम एकसड़वा ब्रीज के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व एकसड़वा ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सिद्धार्थनगर के उस्का थाना क्षेत्र के सरंगी निवासी अश्वनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया था। मृतक की पत्नी संगीता की तहरीर के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपी वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह का ने बताया कि अश्वनी की पत्नी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed