फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against husband on dowry harassment charges

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति के विरुद्ध प्राथमिकी

Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
FIR against husband on dowry harassment charges
महराजगंज। एक व्यक्ति ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम भरगांवा उर्फ लक्ष्मीपुर निवासी विश्वनाथ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी छह माह पहले भुआल, निवासी ग्राम पकड़ी सिसवां, थाना घुघली से की थी। शादी में कई घरेलू सामान उपहार के रूप में दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज की अतिरिक्त मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मामले को लेकर पंचायत करने के बाद भी उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पति भुआल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed