फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against four in connection with a dispute over water in the field

Maharajganj News: खेत में पानी को लेकर विवाद के मामले में चार पर प्राथमिकी

Mon, 29 Jun 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against four in connection with a dispute over water in the field
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में खेत की रोपाई के दौरान पानी को लेकर हुए विवाद में महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




विशनपुरा निवासी नेमा देवी ने बताया की 27 जून को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खेत में धान की रोपाई करा रही थीं। उनके साथ उनकी पुत्री अर्चिता और उसकी सहेली तारा भी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव दोगहरा निवासी रियाजुल वहां पहुंचा और अपने खेत में पानी छोड़ने की बात कहने लगा। नेमा देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने पांच मिनट इंतजार करने की बात कही, जिससे रियाजुल नाराज हो गया।
विज्ञापन




कुछ ही देर बाद रियाजुल अपनी पत्नी मैरूननिशा, पुत्री कैशरजहां और पुत्र अमीर के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए अर्चिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची तारा और नेमा देवी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी रियाजुल, मैरूननिशा, कैशरजहां, अमीर निवासी दोगहरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed