फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against four in case of beating of complainant, village head arrested

Maharajganj News: शिकायतकर्ता की पिटाई के मामले में चार पर प्राथमिकी, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
FIR against four in case of beating of complainant, village head arrested
पनियरा क्षेत्र के अनंतपुर मोथई में जांच टीम के सामने की गई थी शिकायतकर्ता की पिटाई
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बिना कार्य पूरा कराए भुगतान कराने की थी शिकायत, जांच करने पहुंची थी टीम
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई में जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई गांव निवासी शिकायतकर्ता सुरेश यादव ने बिना कार्य पूरा किए कार्यों का भुगतान करा लेने की शिकायत की थी। इस पर उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल ने मामले की जांच के लिए देवरिया जनपद के अधिकारियों की एक टीम गठित की थी। टीम 30 अप्रैल की शाम करीब चार बजे गांव पहुंची। टीम अभी जांच शुरू ही की थी कि आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शिकायतकर्ता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुरेश यादव ने घटना पर ग्राम प्रधान देवीचरण यादव, रामकरन यादव, वीरेंद्र व विरेंद्र के बेटे (नाम अज्ञात) के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत उक्त चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed