{"_id":"69825b369729a0689f0db86a","slug":"fir-against-five-people-in-two-cases-of-assault-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170771-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट के दो मामलों में पांच लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट के दो मामलों में पांच लोगों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी के खेत में चले जाने और दूसरे गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सभा पतरेंगवा टोला सुकऊ निवासिनी दुर्गेश्वरी ने तहरीर में बताया कि सोमवार को शाम चार बजे खेत में बकरी जाने के विवाद में गांव की सोना देवी, अनीता व पुनीत ने मेरी लड़की को गालियां देते हुए मारा-पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।
इसी प्रकार कसमरिया निवासिनी हसीबुन निशा ने बताया कि 30 जनवरी की रात दस बजे गांव के ही तबरेज और शमशेर ने पुरानी रंजिश में मेरे साथ मारपीट की, जिससे मेरे सीने व हाथ में चोटें आई हैं। लोगों के बीच-बचाव करने इन लोगों ने मुझे छोड़ा, मगर जाते समय जान मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार दोनों घटनाओं में पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।