{"_id":"6a3ecfe04ef3f4690d0c7c3d","slug":"fir-against-five-after-video-of-fight-in-a-closed-house-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180008-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंद मकान में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंद मकान में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात का मामला, मामले की जांच में जुटी पुलिस
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बंद मकान में युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक मकान के अंदर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान किसी ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जांच शुरू कर दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस विवाद की वजह से दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
इस संबंध में कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। एक पक्ष से रवि, जितेंद्र शर्मा और दीपक निवासी बैकुंठपुर सोनौली तथा दूसरे पक्ष से इस्लाम निवासी समरधीरा और सद्दाम निवासी करमहवा थाना पुरंदरपुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।