फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against agency proprietor in gas cylinder scam case

Maharajganj News: गैस सिलिंडर की धांधली के मामले में एजेंसी के प्रोपराइटर पर प्राथमिकी

Tue, 14 Apr 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
FIR against agency proprietor in gas cylinder scam case
उपभोक्ताओं की ओर से तहसील पर प्रदर्शन के बाद एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक के जांच में खुली पोल
विज्ञापन

निचलौल। शहर स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस वितरण में धांधली करने का मामला सामने आया है। इसका आरोप लगाते हुए ते दिनों उपभोक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार कर पुलिस ने आरोपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने बताया है कि बीते आठ अप्रैल को घरेलू गैस न मिलने के चलते कुछ उपभोक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया था। मामले में एसडीएम ने उन्हें जांच करने का निर्देश दिया था। मौके पर जांच करने पहुंचे तो गैस एजेंसी बंद मिली। जबकि मौके पर मौजूद उपभोक्ता और उनके परिजनों ने कहा कि गैस एजेंसी का कार्यालय अक्सर बंद ही रहता है। कृष्ण मोहन निवासी ठूठीबारी ने कहा कि 19 मार्च को घरेलू गैस की बुकिंग की गई और 20 को डिलीवरी का मैसेज भी आ गया है। लेकिन एजेंसी की ओर से गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं की गई। इतना ही नहीं उन्हें बार बार दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं कौशल निवासी बरवा कृपाल ने बताया कि पत्नी के नाम से कनेक्शन है। 18 मार्च को डिलीवरी के लिए मैसेज आ चुका है लेकिन गैस नहीं मिली है। जबकि पासबुक भी जमा है। गैस एजेंसी अक्सर बंद रहती है। सुधांशु नारायन तिवारी निवासी लोहिया, निचलौल ने बताया कि छह अप्रैल को बुकिंग कराई थी लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रामसूरत निवासी मेघौली खुर्द, उषा देवी निवासी कपरौली, नमिता निवासी महाशय मुहल्ला निचलौल, सुभावती देवी निवासी जयश्री, राजकेशी देवी और सुशीला देवी निवासी करवतही उर्फ कटका, सरोज निवासी पिपरिया बोदना, अमिना खातून निवासी बनकटवा, शबनम, सुनीता, रीता, रामावती, कांती निवासी बुढ़ाडीह कला, सोनी, महिबुन निशा, फूला देवी, किरन, मीरा देवी, सीता, बिंदू, प्रियंका, मनोज कुमार गुप्ता, माधुरी सहित कई उपभोक्ताओं ने भी गैस वितरण में धांधली करने और एजेंसी के प्रोपराइटर की मनमानी करने का बयान दर्ज कराया।

जांच में पता चला कि उक्त भारत गैस एजेंसी की ओर से शासन के निर्देशों का पालन न कर मोटी मुनाफा कमाने के लिए गैस वितरण में धांधली की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह की तहरीर पर भारत गैस एजेंसी निचलौल के प्रोपराइटर आसमा खातून के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed