फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Financial rights of the village head of Barhara Rani seized

Maharajganj News: बड़हरा रानी के ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज

Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Financial rights of the village head of Barhara Rani seized
महराजगंज। डीएम अनुनय झा ने आवास आवंटन में हुई अनियमितता के आरोप में ग्राम सभा बड़हरा रानी की प्रधान शदीकुन निशा के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने प्रधान की प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है। यह कार्रवाई पंचायत राज अधिनियम के तहत की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने आरोप लगाया कि 4 जनवरी 2025 को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। ग्राम प्रधान शदीकुन निशा ने पति रहमतुल्लाह रब्बानी के नाम से अवैध रूप से आवास आवंटन कर दुकान निर्माण कराया है। शिकायत की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने 9 जनवरी को की।
विज्ञापन

इसमें प्रधान पर लगाया गया आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गया। जांच में पाया गया कि जिस भूमि पर आवास का निर्माण किया जा रहा था, वह महेंद्र चौधरी के नाम थी। शिकायत के बाद निर्माण कार्य तेज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा की रिपोर्ट के आधार पर प्रधान को 20 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। ग्राम प्रधान और सचिव की ओर से दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक मिला था।
इसके बाद एसडीएम सदर से भूमि की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई। इसमें स्पष्ट हुआ कि जिस जमीन पर प्रधान के पति रहमतुल्लाह रब्बानी का मकान बना है। वह उनके नाम से नहीं है। जांच में यह भी सामने आया कि रहमतुल्लाह रब्बानी ने बीते वर्ष दो बार भूमि की खरीदारी की थी।
इससे स्पष्ट हुआ कि उन्होंने अपनी वार्षिक आय छुपाई थी और वह आवास योजना के लिए अपात्र थे। डीएम ने इस मामले की अंतिम जांच के लिए एक समिति गठित की।
जांच पूरी होने तक ग्राम पंचायत के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों को तीन सदस्यीय समिति संभालेगी। इसका निर्देश अलग से जारी किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जांच समिति में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार और प्रांतीय निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता धर्मपाल सिंह को नामित किया गया है।

जब तक अंतिम जांच नहीं हो जाती और उसमें ग्राम प्रधान दोषमुक्त नहीं हो जातीं, तब तक ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन तीन सदस्यीय समिति की ओर से की जाएगी। संबंधित गांव के विकास कार्यों की निगरनी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed