फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Financial and administrative rights of chiefs of Matihanwa and Padvania seized

Maharajganj News: मटिहनवा व पड़वनिया के प्रधानों का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Wed, 06 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Financial and administrative rights of chiefs of Matihanwa and Padvania seized
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने विकास कार्यों के नाम पर शासकीय धन का दुरुपयोग करने के मामले में मिठौरा ब्लॉक के ग्राम विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया के प्रधान कन्हैया एवं गलत तरीके से चारागाह की भूमि पर कब्जा करने के मामले में बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम मटिहनवा के प्रधान कैलाश प्रसाद का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय समिति भी गठित कर दी है।
विज्ञापन

मिठौरा ब्लॉक के ग्राम विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया के मामले की जांच जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने की थी। स्थलीय सत्यापन में उनकी ओर से पाया गया कि गांव में दिलीप के घर से हीरा शाही के घर तक नाली की मरम्मत नहीं हुई है। 49,180 रुपये के अनियमित भुगतान के मामले में प्रधान कन्हैया को दोषी पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुए विस्तृत जांच की जिम्मेदारी भूमि संरक्षण अधिकारी व सहायक अभियंता सिंचाई खंड प्रथम को दी गई है। इसी प्रकार बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम मटिहनवा की जांच में पाया गया कि चारागाह की भूमि पर गलत तरीके से प्रधान व दो अन्य लोगों ने मनमानी दिखाते हुए कब्जा कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए सहायक निबंधक सहकारिता व सहायक अभियंता नलकूप को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

तत्कालीन सचिव के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया के मामले में तत्कालीन सचिव नागेंद्र पांडेय को भी दोषी पाते हुए उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनैतिक रूप से कार्य करने के मामले में मटिहनवा एवं पड़वनिया के प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया गया है। उनके स्थान पर कार्य करने वाली तीन सदस्यीय समिति का गठन भी जल्द किया जाएगा।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed